हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पांच जर्जर सड़कों का पुन: निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। विभाग बारिश के बाद सड़कों का निर्माण शुरु करेगा जिसके लिए विभाग ने डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा है।
हापुड़ विधानसभा की एक तथा गढ़ विधानसभा की चार सड़कों का निर्माण 91.68 करोड़ रुपए की लागत से होगा। 58.50 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण के लिए विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। विभाग द्वारा गढ़ अब्दुल्लापुर भगवंतपुर मार्ग, बीबी नगर मार्ग से सिंभावली, बाबूगढ़ बीबी नगर मार्ग से मवाना, सिखैड़ा से पीरनगर दतियाना मार्ग तथा श्यामपुर मलकपुर होते हुए कनिया कल्याणपुर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891
























