
गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत, आठ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरूरपुर गांव के सामने एक पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, सिंभावली क्षेत्र से एक ऑटो सवारी लेकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े एक कैंटर को बचाने के चक्कर में महिंद्रा पिकअप चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे पीछे से आ रहे ऑटो की पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलटकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे में ऑटो सवार सभी आठ लोग घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं, सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी करीब 65 वर्षीय याकूब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। याकूब की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















