जनपद हापुड़ के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई। जिला प्रशासन से प्राप्त हुई सूचना के आधार पर जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से आज चार मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 21 रह गई है।
जनपद हापुड़ के लिए रविवार की सुबह एक तरफ सात कोरोना के मरीज मिलने से चिंताजनक खबर आई वहीं जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात एक राहत भरी खबर भी मिली। दरअसल जिले में आज कोरोना के सात नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोनी मरीजों की संख्या 18 से बढ़कर 25 हो गई थी। इसके अलावा एक मरीज पहले ही ठीक हो चुका था जिसे मिलाकर संख्या 26 हो गई थी।
रविवार रात को मिली जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ में ठीक हुए मरीजों की संख्या अब पांच हो चुकी है जिसमें से आज चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है और एक्टिव केसों की संख्या 21 रह गई है। मतलब ये कि जिले में अभी तक कोरोना के 26 केस सामने आए हैं जिनमें से पांच स्वस्थ हो चुके हैं ऐसे में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 21 रह गई है।
























