👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnew.com): जनपद हापुड के थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढाना में रविवार की सुबह तीन ग्रामीण अपने खेतों पर स्थित ट्यूबवेल पर घूमने गये थे, इसी दौरान दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा कर तीनों को घायल कर दिया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।घायल सुरजीत शिराजू,वीरेंद्र सिंह है। पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है ।मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।




























