👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के रामपुरा में गन्ने की खड़ी फसल में बुधवार को तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान गांव वालों ने कट्ठा होकर लगी आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया वही सूचना पाकर बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जिसने लाइन को दुरुस्त किया
बता दें कि रामपुरा में सेंसर पाल सिंह पुत्र अमरपाल सिंह के बिजली घर के पास खेत हैं जहां पर गन्ने की फसल खड़ी है। खेतों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है जिसमें अचानक चिंगारी निकलने से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी लेकिन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।




























