👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को केमिकल टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चंद मिनटों में आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं।





























