
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर बीती रात एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। इस दौरान लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपए माल जल कर राख हो गया।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित HS नाम के एक फर्नीचर बनाने के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटे दूर से देखी जा सकती थी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने विकराल आग को काबू में करने के लिए कड़ी मशक्कत की। आखिर कड़ी मेहनत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कोई जानहानी नहीं हुई। हालांकि लाखों का नुकसान हो गया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























