खाद्य पदार्थ बिक्रेता विवरणी दाखिल करें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश संख्या- एफ.एस.डी.ए/खाद्य/2024/2771 दिनांक-22.0.2024 के द्वारा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के पत्र संख्या 15(31)2020/FoSCoS/RCD/FSSAIpt1-Part (4) दिनांक-07.05.2024 के क्रम में अवगत कराया गया है कि ऑन लाइन वार्षिक रिटर्न दाखिल किये जाने हेतु अर्ह खाद्य कारोबारकर्ताओ की संख्या के सापेक्ष अभी तक वार्षिक रिटर्न वित्तीय वर्ष 2023-2024 दाखिल करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओ की संख्या सीमित है। उक्त सीमित संख्या में वार्षिक रिटर्न दाखिल किया जाना खाद्य कारोबाकर्ताओ में नियमो के अनुपालन के प्रति गम्भीरता की कमी को दर्शाता है।
उक्त के क्रम में जनपद हापुड के समस्त लाईसेंसधारी खाद्य विनिर्माण प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर/डायरेक्टर/नामिनी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 31.05.2024 तक अनिवार्य रूप से अपने खाद्य कारोबार का वार्षिक रिटर्न दाखिल करना सुनिश्चित करे।
* आनलाइन रिटर्न दाखिल किये जाने हेतु वेवसाइट https://foscos.fssai.gov.in
* अलग-अलग प्रतिष्ठानों के लिये अलग-अलग रिटर्न दाखिल किया जायेगा ।
* वार्षिक रिटर्न ई-मेल या व्यक्गित रूप से प्रेषित किये जाने पर स्वीकार नही किये जायेगे।
* वार्षिक रिटर्न दाखिल किये बिना लाइसेन्स का नवीनीकरण नही हो सकेगा।
* हेल्प लाइन नम्बर कॉल @1800112100 एवं ई-मेल helpdesk.foscos.fssai.gov.in
उक्त जानकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड कार्यालय से जारी एक प्रैसनोट मे दी है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























