सादी वर्दी में महिला पुलिस ने संदिग्ध की चैकिंग की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड में रविवार को महिला पुलिस सादी वर्दी में मैदान में उतरी और संदिग्ध लोगो से कडी पूछताछ की और चेतावनी दी कि अशोभनीय हरकत पर पुलिस छोड़ेगी नहीं।
जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की रविवार को चैकिंग की गई।
नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव/कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों/युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई। पुलिस ने संदिग्ध की हिस्ट्री भी नोट की।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























