
सड़क हादसे में एफसीआई कर्मी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दिल्ली लखनऊ हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर मंगलवार की सुबह बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एफसीआई कर्मी जितेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई।
आपको बता दें कि 55 वर्षीय जितेंद्र निवासी गांव लुखराड़ा बाबूगढ़, हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई में नौकरी करते थे। फिलहाल उनकी नाइट ड्यूटी चल रही थी। वह सोमवार की रात ड्यूटी कर मंगलवार की सुबह लिफ्ट लेकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक ततारपुर से आगे पहुंची तो ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि बाइक चालक हितेश निवासी गांव इनायतपुर थाना वेब सिटी गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी सविता व दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

























