हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर चर्बी का एक केंटर लीक होने के कारण एक मिनी ट्रक फिसल कर पलट गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं बल्कि 20 लोग इस दौरान फिसल कर चोटिल भी हो गए।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात चर्बी से भरा एक केंटर लीक हो गया जिसकी वजह से सड़क पर चर्बी बिखर गई। फिसलन भरी सड़क पर जैसे ही एक मिनी ट्रक पहुंचा तो वह भी फिसल कर पलट गया। मोहल्ला पीरबाऊद्दीन निवासी राहुल सैनी ने बताया कि सोमवार की शाम उन्होंने जिला बुलंदशहर के गांव बराल में शादी का टेंट लगाया था। सोमवार की देर रात करीब 2:30 बजे वह अपने साले नरेंद्र और महेंद्र निवासी गांव मंगलपुर थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर के साथ मिनी ट्रक में टेंट का सामान भरकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव सादिकपुर के पास पहुंचे तो हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर सड़क पर पहले से पड़ी चर्बी पर मिनी टेंपो फिसल कर पलट गया। सड़क हादसे में नरेंद्र सैनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेंद्र और राहुल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल यह कैंटर कहां से आया और कहां जा रहा था इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























