
फास्ट फूड कॉर्नर के संचालक के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के दोयमी में फास्ट फूड कॉर्नर पर दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। चार दबंग मौके पर पहुंचे जिन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट की। इस दौरान दुकानदार घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव दोयमी निवासी अतुल कुमार ने बताया कि वह गांव में फास्ट फूड कार्नर चलाते हैं। मामला सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे के आसपास का है जब वह दुकान पर मौजूद थे। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























