हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन ने एक मासिक बैठक का आयोजन किया जिसमें दो विषयों पर चर्चा की गई। पहला विषय टोल प्लाजा पर कुछ लोगों भाकियू का फर्जी आईकार्ड इस्तेमाल कर किसानों को दी जा रही सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। दूसरा सिंभावली शुगर मिल द्वारा बकाए का भुगतान ना करना। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में एक बैठक हाफिजपुर टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर और थाना प्रभारी की मौजूदगी में हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कुछ लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के फर्जी आईकार्ड बना लिए हैं जिसका समाधान निकाला गया कि गाड़ी पर अब झंडा, सर पर टोपी और शीशे पर टिकेट लिखा होगा। वही गाड़ी किसान की मानी जाएगी।
बता दें इसी के साथ शुगर मिल द्वारा किसानों का भुगतान न किए जाने का मामला भी गर्माया और चुनाव के बाद अनिश्चितकालीन धरने का आह्वान भारतीय किसान यूनियन ने किया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं






























