हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समीप के गांव रामपुर में अतिक्रमण के नाम पर किसानों पर लगाए गए अर्थदंड से खफा सैकड़ों किसानों ने गुरुवार को जिलाधिकारी मेधा रुपम को एक ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण की पुनः जांच की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (अ) के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी, हेमसिंह, उपेंद्र, रामपाल सिंह, सुभाष शर्मा सहित सैकड़ों किसान गुरुवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे औऱ उन्होंने बताया कि गांव रामपुर की आबादी के मध्य से गुजर रहे लिंक मार्ग पर बसे किसानों पर अतिक्रमण का आरोप दुर्भावना पूर्ण लगाया गया है। इस आरोप में किसानों पर भारी जुर्माना लगा कर आर.सी. जारी की गई है। किसानों ने पूरे प्रकरण की पुनः जांच की मांग की ह औऱ जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























