गेहूं कटाई के लिए पैट्रोल न मिलने से किसान खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नए गेहूं की कटाई पूर्ण यौवन पर है। हापुड़ मंडी में नए गेहूं की आवकें धीरे-धीरे बढ़ रही है और कछुआ गति से गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर भी पहुंच रही है। गेहूं कटाई के लिए मजदूर उपलब्ध न होने से किसान मशीनों का सहारा ले रहा है, परंतु पैट्रोल व डीजल बोलत व केन आदि में न मिलने से किसान भारी परेशानी का सामना कर रहा है।
जनपद हापुड़ में करीब 43 हजार हैक्टेयर में गेहूं बोया गया था जो गत वर्ष के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। गेहूं का सरकारी खरीद समर्थन मूल्य 2125 रुपए खुले बाजार में 22 सौ रुपए बिक रहा है। किसान भीषण गर्मी के कारण जल्दी ही गेहूं की फसल काट लेना चाहता है, परंतु पैट्रोल व डीजल की उपबलब्धता ने किसान को परेशान कर रखा है। किसानों के बालक पैट्रोल पम्प से बाइक में पैट्रोल लेकर खेत पर पहुंचते है और फिर बाइक से पैट्रोल बोतल में निकाल कर मशीन मे डालते है, यह प्रक्रिया दिनभर चलती रहती है।
किसानों की मांग है कि जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था करे कि गेहूं कटाई में प्रयुक्त मशीन के लिए पैट्रोल पम्प मालिक पैट्रोल, डीजल आदि देने के लिए मना न करें और किसानों को केन, बोलत आदि में पैट्रोल आदि उपलब्ध कराया जाए।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595
























