हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिणी में दो दिन पहले वॉशिंग मशीन में पांच साल के बच्चे का शव मिला था। मामले में परिजनों ने अब हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि उस दौरान परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया था और पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया था लेकिन परिजनों का कहना है कि उनका शक है कि एक रिश्तेदार उनके यहां आया था जिसने बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले शौर्य पाल बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अपने भाई के साथ स्कूल पहुंचा। शौर्य गांव के ही एक स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। दोनों खाना खाकर खेलने लगे। दो घंटे बाद शौर्य का शव वॉशिंग मशीन में मिला जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। मनोज का कहना है कि उसके बेटे की एक रिश्तेदार ने हत्या की है जो उनके घर आया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।






















