हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में जारी किसानों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक संगठनों ने धरने पर पहुँच कर किसानो को अपना समर्थन दिया। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अपनी हनक में है उन्हें किसान व सरकार से कोई मतलब नहीं है जब शासन का आदेश हुआ है कि किसानो की बात सुनी जाये उनका उत्पीडन नहीं होना चाहिए उनको राहत प्रदान की जाये उसके बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है
भारतीय किसान युनियन भानू के नगर अध्यक्ष राजबीर भाटी ने कहा की अधिकारी के पास किसानों की बात सुनने का समय ही नहीं है इन्हें तो बस शहर में अवैध निर्माण करवाकर
पैसे की वसूली के अलावा कोई ओर कार्य का समय ही नहीं है इसलिए धरने पर निर्णय लिया गया है कि अगर दो दिन में अधिकारियों की नींद नहीं खुलती है वो किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं करते हैं तो 20 दिसम्बर-2021 को काम रोको आंदोलन होगा जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
राजेंद्र गुर्जर,राजबीर भाटी, सुधीर त्यागी नुतन प्रकाश त्यागी अजय कुमार योगेश त्यागी योगेश तोमर मनीष प्रदीप रामकला राकेश कुमार बशी चौधरी ब्रह्मपाल कसाना पप्पू महेश चन्द सेवक राम सहित सैकड़ों किसान धरने पर उपस्थित थे।

चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588







Related Posts

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…

Read more

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!