किसान परेशान न हों, नलकूप का सरकार देगी बिजली बिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने किसानों को आश्वासन दिया है कि किसान परेशान न हो। किसानों के नलकूपों का बिजली बिल सरकार देगी। प्रदेश में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने शनिवार को जनपद शामली के कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कहीं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सरकार नलकूप किसानों का बिल खुद जमा करेगी। नलकूपों पर मीटर भी लगेंगे और बिल भी आएगा, इसको लेकर किसान परेशान ना हो। जिन नलकूपों के कनेक्शन काट दिए गए हैं उन्हें त्काल जोड़ने के लिए अधिकारियों को कहा गया है।

केशव प्रसाद मौर्य शनिवार सुबह पहले शामली और शाम को बागपत एक दिवसीय पर पहुंचे थे। शामली में कलैक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि शामली जनपद, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा से लगा होने के कारण विकास कार्य कराएं जाने के लिए सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि पशुचर, चक, तालाब और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोरी समाज का प्रमाण पत्र जारी करने को भी कहा। किसानों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नलकूप बिल खुद जमा करेगी। मीटर सिर्फ इसलिए लगाया जा रहा है, जिससे पता चल सके कि किस किसान का कितना बिल आ रहा है। उन्होंने डीएम को किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























