
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को हापुड़ के ततारपुर चौराहे से लेकर हापुड़ के तहसील चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली। जैसे ही यात्रा तहसील चौराहा पर पहुंची तो हापुड़ कोतवाली प्रभारी ने किसानों को समझाया और कहा कि बड़ी संख्या में सड़कों पर ट्रैक्टर ट्राली की वजह से स्कूल के बच्चों और एम्बुलेंस के मरीजों को परेशानी हो सकती है। इसके पश्चात किसानों ने हापुड़ के एसडीएम ऑफिस का रुख किया और अपनी मांगों के समर्थन में वह धरने पर बैठ गए। संगठन के युवक जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी अनदेखी है जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने का बिगुल बजा दिया है। उनका कहना है कि जब तक हापुड़ सदर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी हापुड़ उनका ज्ञापन लेने नहीं पहुंचेंगे। उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि संगठन 26 जनवरी और 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालता है। तिरंगा यात्रा के पश्चात वह अधिकारियों को ज्ञापन देते हैं। उन्होंने बुधवार को हापुड़ के ततारपुर बाईपास से तहसील चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद वह एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, अधिकारी ज्ञापन नहीं लेंगे तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरने का बिगुल बजा दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























