आवारा पशुओं को पकड़ने की किसानों ने उठाई मांग












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्राम बक्सर में भाकियू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा का ग्रामीणों द्वारा ग्राम संवाद बैठक के दौरान पगड़ी बांधकर ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आदेश अनुसार ग्राम संवाद अभियान की 38वीं बैठक का ग्राम बक्सर में आयोजन किया गया।

ग्रामीण लगातार किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से ग्राम संवाद अभियान चला जा रहा हैं। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य के नेतृत्व में युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस संवाद कार्यक्रम का संचालन शारुख प्रधान, शेखर चौधरी द्वारा की गई साथ की पंचायत के अध्यक्ष प्रदेश सचिव चौधरी उदयवीर मुखिया रहे।

बैठक के दौरान एकलव्य ने कहा रात सूचना अनुसार बागड़पुर में नीलगाय की टक्कर से एक युवक की दुखद मौत हो गई, जिससे किसानों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। आवारा पशु लगातार किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसानों की जान भी ले रहे हैं, सिंभावली शुगर मिल द्वारा अपने श्रमिकों को भुगतान न करने तथा शुगर मिल से निकलने वाले रसायनों के कारण पूरे क्षेत्र का पानी प्रभावित हो रहा है लेकिन जिला प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। इस बैठक के माध्यम से हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि या तो आवारा पशुओं की समस्या और चीनी मिल मालिक अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा बड़े आंदोलन के लिए किसान तैयार हैं।

सभा के अंत में मंडल सचिव यशवीर सिंह ने कहा, “भारत का अन्नदाता अब जाग गया है। जब तक गांवों से आवाज नहीं उठेगी, सरकारी दफ्तरों में बैठे भ्रष्ट लोग नहीं सुनेंगे। अब किसान संगठित हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

इस कार्यक्रम के दौरान प्रदीप चौधरी, शोकिन प्रधान, विपिन चट्ठा, डॉ मतलूब, डॉ मोनिश, वक़ील मलिक, भूरे अल्वी, शगुन चौधरी, भूरे मलिक, हाजी सम्मी, मुनीम जी, टीटू जाटव, अजीत शर्मा, अर्जुन चौधरी, हनी बिस्ला, इमरान बालाजी, डॉ इस्लाम, अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483







  • Related Posts

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक
    error: Content is protected !!