VIDEO: किसानों ने किया मासिक पंचायत का आयोजन












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव फरीदपुर सिंभावली के जंगल में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिए बिना पांच बीघे गन्ने की फसल बर्बाद करने के मामले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर मासिक पंचायत का आयोजन किया जहां किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। सबसे पहले किसानों को बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन पर प्रशासन ने जो कब्जा किया है, उसके विरोध में रणनीति बनाई गई और भविष्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति बनाई गई। इसके बाद सिंभावली शुगर मिल जोकि दिवालिया घोषित होने की कगार पर है… इस विषय पर भी चर्चा हुई और किसान नेताओं ने कहा कि किसानों का पैसा मरने नहीं दिया जाएगा। भले ही किसानों के गन्ने के पेमेंट के लिए कुछ भी प्रयास करना पड़े, समिति को कोर्ट में जाना पड़े तो जायेंगे।
इसके अलावा विद्युत विभाग के विषय में भी चर्चा हुई, कुछ किसानों के बिल जमा करने के पश्चात भी उनके बिल बराबर चल रहे हैं। उसमें कोई संशोधन नहीं किया गया। अनेक बार एसडीओ को आवेदन देने के पश्चात भी उसमें संशोधन नहीं किया है। यदि समय पर नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध भी एक आंदोलन छेड़ा जाएगा। मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी राहुल सिवाल, जिला अध्यक्ष वीरेश चौधरी, अशोक डिंगरा, ज्ञानी बलविंदर सिंह व अन्य किसान साथी मौजूद रहे ।









Related Posts

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

Read more

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
error: Content is protected !!