नोएडा किसान प्रर्दशनी में हापुड़ के किसान हुए शामिल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के इंडिया इंटरनेशनल हार्टी एक्सपो एग्जीबिशन , इंडियन मैन नर्सरी मेन एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदर्शनी उद्घाटन परमपूज्य स्वामी चिदानंद महाराज जी,जनता दल यू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी,किसान नेता सरदार वी एम सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में हॉर्टिकल्चर, बागवानी, लैंडस्केपिंग व कई अन्य कृषि सम्बंधित विचारों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसानों की आय कैसे बढ़े पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।साथ ही रोजगार को बढ़ावा, आधुनिक तकनीक के द्वारा हॉर्टिकल्चर व बागवानी से आय बढ़ाने, कम पानी इस्तेमाल कर कृषि करना व पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
सभी किसान भाइयों व इनोवेटिव विचार रखे ,प्रदर्शनी में हापुड़ से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मुकुल कुमार त्यागी, श्रेष्ठ त्यागी, रेनू त्यागी एडवोकेट, जागेश त्यागी,नवीन त्यागी, गुलशन त्यागी, अजय सुंदर नारायण सिंह, ग्रीश त्यागी हापुड से शामिल हुए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























