👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के किसान मोदीनगर शुगर मिल में पेराई सत्र से पहले हुए हवन में शामिल हुए। मोदीनगर शुगर मिल का सन् 2022-23 का पेराई सत्र हवन कर बुधवार को शुरू हो गया। मिल की चैन में गन्ने डालकर पेराई सत्र का आरंभ हुआ। इस अवसर पर हापुड़ के किसानों में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी, श्यामकिशोर त्यागी, गन्ना महाप्रबंधक राहुल त्यागी, ज्येष्ठगन्ना प्रबंधक जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त गन्ना प्रबंधक संजीव चौधरी, जरनल मैनेजर टैक्निकल, जी बी०पी०टी आर०पी०सिंह व सैकडों किसान मौजूद रहे।






























