👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और टोल कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता की गई जिसके विरोध में टोल टैक्स पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसानों को शांत कराया।






















