किसानों ने मांगा गन्ने का भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की दो शुगर मिलों द्वारा किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान न करने से किसानों में रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गुरुवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को एक ज्ञापन देकर बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की।
यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हुण, नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी, रवि भाटी, वसीम चौधरी, राजेंद्र गुर्जर आदि ने कलैक्ट्रेट पर बताया कि जनपद हापुड़ की सिम्भावली शुगर की ओर 325 करोड़ रुपए तथा बृजनाथ शुगर मिल की ओर 175 करोड़ रुपए बाकी है। समझौते के मुताबिक शुगर मिलो को 50 करोड़ रुपए का भुगतान प्रति माह किसानों को करना है, परंतु फरवरी माह में 28 करोड़ रुपए का ही भुगतान हुआ है। किसानों की मांग है कि उन्हें गन्ने के बकाया मूल्य का भुगतान तुरंत दिलाया जाए। किसानों की मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























