हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव मुरादपुर पावटी निवासी किसान की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर हुआ है जिससे किसान की बेटी को बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। लिखित और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद महिला का चयन सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ है।
गांव निवासी किसान अनिल कुमार की बेटी महिमा सिद्धू ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा दी थी। लिखित और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद महिमा का चयन यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर हो गया है। बता दें कि महिमा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गांव के ही कॉलेज से उत्तीर्ण की है। बीएससी और b.ed एनएस कॉलेज मेरठ से किया है। पुलिस में रुझान होने के चलते उन्होंने यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया और परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उनका चयन हो गया। ऐसे में देवेंद्र सिंह, रामवीर पावटी समेत अन्य परिजनों ने महिमा को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038




























