किसान आंदोलन के विरोध पर उतरे युवक को किसानों ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में हापुड़ में धरना दे रहे किसानों ने जैसें ही गुरुवार की अपराह्न बिजली दफ्तर पर ताला ठोकने की घोषणा की तो धरनास्थल के निकट खड़े एक युवक ने किसानों का विरोध किया और कहा कि ताला ठोकने से उपभोक्ता परेशान होगा। युवक से खफा किसानों ने युवक को पकड़ लिया और सबक सीखाया।
बिजली विभाग की छापामारी और अवैध वसूली के विरोध में किसान गत तीन दिनों से हापुड़ में धरना दे रहे है। किसानों ने गुरुवार को जैसे ही धरना स्थल पर घोषणा की कि किसान बिजली दफ्तर पर ताला लगाएंगे तो एक युवक किसानों की घोषणा के विरोध में उतर आया जिस पर किसानों ने युवक को पकड़ लिया और सबक सीखाया। नागरिकों के कहने पर किसानों ने युवक को छोड़ दिया।




























