हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील पर भाकियू (टिकैत) का 11 वें दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। अनिश्चित कालीन धरने की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया है कि सभा की अध्यक्षता दयापाल सिंह चितोली और संचालन जिला प्रचार मंत्री अनिल त्यागी ने किया। वहीं अनिश्चित कालीन धरना लगातार चलता रहेगा।

जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है कि भकियू और किसानों से वार्ता करने के लिए धरना स्थल पर पहुंची तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर सीमा सिंह ने कहा कि है कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगी। धरने के दौरान जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को नेशनल हाइवे-9 पर चक्का जाम किया जाएगा।

इस मौके महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, महिला विंग जिला महासचिव ममता शर्मा, महिला विंग हापुड़ तहसील उपाध्यक्ष, कल्पना, कुंवर फातिमा, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी, जिला, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली, पीके वर्मा,नगर अध्यक्ष बाबूगढ़ चंद्रशेखर, बिल्लू त्यागी, विनेश त्यागी, प्रधान चौधरी मनीष सिंह खेड़ा,डॉ अनिल कुमार,बलराज सिंह समेत मौजूद रहे।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054
अशोक जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं


































