👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानु ने जनपद हापुड़ में किसानों को गन्ना की पेमेंट्स न होने पर नाराजगी जाहिर की है। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हुण ने प्रदेश के गन्ना मंत्री को एक ज्ञापन देकर किसानों को गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की है।
ज्ञापन में किसान नेता ने बताया कि जनपद हापुड़ की सिम्भावली व बृजनाथपुर शुगर मिल की ओर किसानों के गन्ने का बकाया 386 करोड़ रुपए अटका पड़ा है। भुगतान न मिलने से किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने तुरंत गन्ना भुगतान की मांग की है।






















