हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) ने चेतावनी दी हैं कि यदि किसानों को गन्ने के बकाया का ब्याज सहित भुगतान 5 मार्च तक नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना देगा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना, मुन्नी यादव, सुशीला चौधरी, ताहिर, जितेन्द्र कुमार आदि किसान गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुँचे और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि आर्थिक संकट के कारण किसान बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गन्ने के बकाया के भुगतान की मांग की हैं। और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।
























