
निर्माणाधीन पुल से किसानों का रास्ता प्रभावित, समाधान के लिए पहुंची एसडीएम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयाद नगर में एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने अधिकारियों से मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के पश्चात एसडीएम सदर हापुड़ ईला प्रकाश सोमवार को गांव अयाद नगर पहुंची और समस्या के निपटारे के निर्देश दिए।
किसानों का कहना है कि उनकी फसले प्रभावित हो रही हैं। वह खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे। ऐसे में उनकी फसल पर खतरा मंडरा रहा है। किसानों की समस्या को सुन एसडीएम तुरंत निर्माणाधीन पुल के पास पहुंची और अधिकारियों से बात कर समस्या के निपटारे के निर्देश दिए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























