हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों की समस्यायों के समाधान हेतु भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा धौलाना तहसील परिसर में एक मासिक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की विभिन्न समस्यायों के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाकियू तहसील अध्यक्ष भावेन्द्र सिंह शिशोदिया नें बताया कि धौलाना तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्यायों जैसे बिजली विभाग द्वारा किसानों की नलकूपों पर मीटर लगाने, गन्ना भुगतान ब्याज सहित जल्द से जल्द कराने, सन 2021 से रुकी हुई वृद्धा व विधवा पेंशन को चालू करवाने, गांव ककराना में एक किसान के छप्पर में आग लगने से कई पशुओं की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाये जाने जैसे विभिन्न मांगों को लेकर मासिक पंचायत की गई जिसके बाद धौलाना उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। बड़ी संख्या में किसान नेता धौलाना तहसील पहुंचे और मांग के समर्थन में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।




























