हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के आवास पर इकट्ठे हुए और जिला प्रशासन को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना चाहते हैं.
लेकिन समय ना मिलने पर संगठन के लोग नाराज हो गए और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सभा स्थल के लिए रवाना होने लगे. गढ़ प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर फोर्स के साथ जिलाध्यक्ष सरनजीत सिंह के आवास पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष और उनके साथियों को हाउस अरेस्ट कर लिया. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह गब्बर, जिला महासचिव आदेश गुर्जर, मांगे राम प्रधान, चेयरमैन ऋषि पाल सिंह, ओंकार सिंह राजवीर, प्रधान नीतू बिन्नु, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे.
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























