हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने शनिवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने संगठन के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी की कचहरी के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल का मुद्दा उठाया और कहा कि पुलिस ने मामले में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है।
इस दौरान किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बाइक को नहीं बरामद किया गया तो किसान नेताओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसी के साथ संगठन ने मांग की कि किसानों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिससे बेवजह चलान ना हो। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किसान नेताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूड, जिला महासचिव सियानन्द त्यागी, राजेंद्र गुर्जर, राजवीर सिंह भाटी, रवि भाटी आदि उपस्थित रहे।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625























