
👁 33 views Views
हापुड़ मंडी में आम लेकर आए परीक्षितगढ़ के किसान के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नवीन मंडी में बिक्री हेतु आम लेकर आए एक किसान के साथ चार लोगों ने लोहे के पाइप व डंडों से मारपीट की और इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार जनपद मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के गांव का आसिफ सोमवार को हापुड़ मंडी बिक्री हेतु आम लेकर खालिद एंड संस की दुकान पर आया था की दुकान के बाहर खड़े चिंटू, टोंटा, व दो अन्य लोगों ने मिलकर लोहे के पाइप व डंडों से आसिफ के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























