
विवाहिता का शव फंदे से लटका देख उड़े परिजनों के होश, शव पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के प्रहलादनगर में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के प्रहलाद नगर की सरिता का शव मंगलवार को फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























