👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से दस हजार छह सौ रू के नकली नोट व एक बाइक बरामद की है।पकड़े गये आरोपी डासना मसूरी के राजा उर्फ दिलशाद ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी जुबैर के साथ नकली नोट दिल्ली व नोएडा में चलाते थे। जुबैर ही नकली नोट लाता था।बरामद नोटो में पांच सौ,दो सौ,व सौ के नोट शामिल हैं।पुलिस जुबैर को खोज रही है।
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739






























