
नकली जेवर के धंधेबाजों ने ब्लैक मनी का रियल स्टेट में किया निवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नकली जेवरात का कारोबार करने वाले काली कमाई को प्रोपर्टी व रियल स्टेट में खपा रहे है। हापुड़ में नकली जेवरात का व्यापार करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे धंधेबाजों के ठिकानों पर हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों की पुलिस छापामार कार्रवाई कर चुकी है। कई धंधेबाज जमानत पर है, तो कई धंधेबाज जेल के बाहर आने के लिए फड़फड़ा रहे है।
ऐसे तैयार होते है नकली जेवरातः
हापुड़ में सोने के नकली जेवरात करने का धंधा खूब तेजी से पनप रहा है। ये धंधेबाज पीतल पर सोने की पर्त चढ़ाकर जेवर तैयार करते है और फिर उस पर हालमार्क लगा कर असली में बेचते है। धंधेबाजों ने बिचौलिए पाल रखे है जो दूसरे राज्यों में जाकर नकली जेवर बेच आते है और फिर पोल खुलने पर अन्य प्रांतों की पुलिस उनके ठिकानों पर आ धमकती है।
काली कमाई का प्रोपर्टी में निवेशः
सोने के नकली जेवरात का धंधा करने वालों के सामने काली कमाई को रखने की समस्या होने लगी, तो उन्होने ब्लैक मनी को प्रोपर्टी में निवेश करना शुरु कर दिया जिस कारण हापुड़ में प्रोपर्टी में बूम आ गया है। एक-एक धंधेबाज अथाह प्रोपर्टी का मालिक है। धंधेबाज लग्जरी लाइफ जी रहे है।
आयकर विभाग को हापुड़ में नकली जेवरात के धंधेबाजों की वार्षिक रिटर्न पर गौर करना चाहिए ताकि सरकार की आय बढ़ सके।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























