हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में रविवार की सुबह बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया जिसमें तीन ग्रामीण घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
गांव के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी आनंद ने बताया कि घटना करीब सुबह 6:15 बजे की है जब गांव निवासी सुरेंद्र भाटी, सुजीत भाटी और सिराजुद्दीन के साथ वह सैर के लिए आए थे। इसी बीच तीनों ट्यूबेल के पास पहुंचे तो पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने सुरेंद्र भाटी और सुजीत भाटी पर फायरिंग शुरू कर दिया। आनंद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं शोर मचाने पर बदमाशों ने सिराजुद्दीन के पैर में भी गोली मार दी और भाग खड़े हुए।
सुरेंद्र भाटी और सुजीत भाटी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। तीनों घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। इस हमले से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है जिन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।




























