
दो ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच, मिलेगी राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों को सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रिजर्वेशन में भी लंबे वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 19 दिसंबर तक और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन तक जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 22 दिसंबर तक एक-एक स्लीपर कोच लगाकर संचालन किया जाएगा। वहीं अयोध्या कैंट से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 21 दिसंबर तक और दिल्ली से चलकर अयोध्या कैंट को जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 20 दिसंबर तक अतिरिक्त एक-एक स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























