कांग्रेस पदाधिकारियों के निष्कासन का मामला: मनरेगा के कार्यक्रम में शामिल न होने पर किया निष्कासित












कांग्रेस पदाधिकारियों के निष्कासन का मामला: मनरेगा के कार्यक्रम में शामिल न होने पर किया निष्कासित

हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता में पहुंचे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन और पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा ने बताया कि अभी हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और पूर्व उपाध्यक्ष विक्की शर्मा को अनुशासनहीनता के चलते कमेटी से निष्कासित किया गया। जिसे लेकर इन दोनों पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दोनों पदाधिकारियो ने जिला कांग्रेस कमेटी से निष्कासित होने के बाद यह मैसेज देना चाहा कि उन्हें यूजीसी का विरोध करने के कारण कमेटी से निष्कासित किया गया है जबकि सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने बताया की 30 जनवरी को हर वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का शहादत दिवस नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर मनाया जाता है। 30 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के ये दोनों पदाधिकारी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर पहुंचने की बजाय यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे। इसके पश्चात वे महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

उन्होंने कहा है कि वह पत्रकार बंधुओ को यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने इन दोनों पदाधिकारियों को यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करने पर कमेटी से निष्कासित किया है। उन्होंने कहा हैं दोनों पदाधिकारियों को सिर्फ कमेटी से निष्कासित किया गया हैं न कि पार्टी से। उन्होंने कहा है कि भरतलाल शर्मा और विक्की शर्मा कमेटी के पदाधिकारी होने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज से भी आते है। उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि वह 30 जनवरी को यूजीसी के प्रदर्शन में विरोध करने के लिए रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर पर पहुंचे थे। लेकिन उन्हें इसके लिए कोई आपत्ति नहीं हैं। दोनों पदाधिकारी गण यूजीसी के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन करने के पश्चात 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि कमेटी के यह दोनों पदाधिकारी गण अपने आप को कट्टर कांग्रेसी कहते हैं लेकिन इन दोनों को यह पता होना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी गांधीवादी और उनके सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। अगर ऐसे में यह दोनों पदाधिकारी गण अपने समाज के समर्थन में यूजीसी के प्रदर्शन में पहुंचे थे, तो कांग्रेस पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर क्यों नहीं पहुंचे?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि 26 जनवरी से लेकर 25 फरवरी तक लगातार यह दोनों पदाधिकारी न तो पार्टी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं और ना ही अपने पद के अनुरूप जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकलापों और गतिविधियों को देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के दोनों निष्कासित पदाधिकारियो का कहना है कि वह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान अहमद, उनकी कमेटी के पदाधिकारी गणों और SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी के साथ कोई कार्यक्रम साझा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि अगर इन दोनों पदाधिकारी गणों का शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद और एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी और शहर कांग्रेस कमेटी के अन्य किसी पदाधिकारी गणों से कोई व्यक्तिगत मतभेद भी है तो उन्हें इन मतभेदों को भुलाकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। उसके बावजूद भी उन्होंने अपनी व्यक्तिगत नाराजगी को याद रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों से दूरी बनानी उचित समझी। इसे देखते हुए जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बीच-बीच में इन दोनों पदाधिकारी गणों से ना आने का कारण पूछा तो उन्होंने अपनी बात को इस शर्त के साथ कि “अगर पार्टी के कार्यक्रमों में शहर अध्यक्ष इरफान अहमद और एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी आते हैं तो वे कार्यक्रम में नहीं आएंगे।” इसी बात को अनुशासनहीनता में लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने इन दोनों पदाधिकारी गणों के साथ कमेटी से निष्कासन की कार्यवाही की और कमेटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि अगर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा का उनसे अगर कोई मतभेद भी हैं तो वह जाकर और उनसे मिलकर भी मतभेद सुलझा सकते थे लेकिन उन्होंने इन मतभेदों को सुलझाने के बजाय एक फोन तक करना भी उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि हम सब कांग्रेसी हैं और पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर संगठन के लिए काम कर रहे हैं अगर ऐसे में किसी कार्यकर्ता की कोई नाराजगी भी है तो वह कार्यकर्ता अपनी उस नाराजगी को अपने घर पर रखकर पार्टी में मतभेद उत्पन्न ना करें। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हर समाज की पार्टी है और अगर निष्कासित पदाधिकारी गण अपने निष्कासन में यूजीसी को मुद्दा बनाकर अपनी सफाई पेश कर रहे हैं तो वह उनकी अपनी व्यक्तिगत रणनीति हो सकती है।

इस दौरान डॉक्टर वीसी शर्मा, अमरनाथ प्रधान, जिला महासचिव कपिल शर्मा, लाल बहादुर, मोहम्मद नफीस, चौधरी पंकज शर्मा, निखिल वत्स, राहुल शर्मा, प्रवीन शर्मा, संजय छाबड़ा, बॉबी त्यागी, सीमा शर्मा, वाई के शर्मा, खुशनूद अली, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे!

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739










  • Related Posts

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    🔊 Listen to this JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के…

    Read more

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने “अमर उजाला गांव महोत्सव” में प्रतिभाग…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद
    error: Content is protected !!