
निर्धारित समय से पहले छुट्टी करने पर प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों की 29 नवंबर को निर्धारित समय से पहले प्रधानाचार्य द्वारा छुट्टी कर दी गई थी जिसका संज्ञान लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस जारी होने से हड़कंप मचा है।

सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक है लेकिन 5 दिन पहले शिक्षकों ने मनमर्जी दिखाते हुए दोपहर 2:50 पर छात्र को स्कूल से बाहर कर दिया था जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश्वर कुमार ने मंगलवार को प्रधानाचार्य को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851





























