
👁 0 views Views
आबकारी निरीक्षक ने दस ठेकों का किया निरीक्षण, ओवररेटिंग करने पर दिया नोटिस
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम ने सोमवार को हापुड़ में करीब 10 शराब के ठेकों का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आबकारी निरीक्षक ने इस दौरान स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। साथ ही बारकोड से शराब की बोतलों की जांच की। इसी के साथ हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल के पास समय से पहले ब्लैक में शराब बेचने वाले संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR





























