यूपी में उद्योगों की श्रृंखला स्थापित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने हापुड़ में कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों की श्रृंखला स्थापित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को नौकरी की तलाश में अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा कि किस प्रकार पूरे देश के व्यापारियों की उद्यमियों की और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की भी उत्तर प्रदेश पहली पसंद बनता जा रहा है।सन् 2014 के बाद देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी ने व 2017 के बाद जब से प्रदेश की बागडोर योगी आदित्यनाथ ने संभाली तब से दुनिया के उद्योगपति व देश भर के उद्योगपति भारत के उत्तर प्रदेश में अपना व्यापार करने में आगे आए हैं हापुड़ में भी इन्वेस्टर सम्मिट होने जा रहा है और बड़ी मात्रा में इस जिले में भी उद्योग लगने जा रहे हैं जिसके लगने से जिले की दिशा और दशा में परिवर्तन आएगा।हापुड निवासियों को फायदा मिलेगा रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे लखनऊ में भी इन्वेस्टर सम्मिट होने जा रहा है जिसकी पूरी दुनिया व देश में चर्चा है जहां देश विदेश के बड़े-बड़े उद्यमियों और व्यापारियों के उद्योगों के लगने के बाद उत्तर प्रदेश देश उन प्रमुख राज्यों में शुमार हो जाएगा जहां के युवाओं को बाहर जाकर नौकरी करने की लिए आवश्यकता नहीं पड़ती। आज उत्तर प्रदेश में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है। बिजली की समस्या दूर हो चुकी है। पहले सरकारों में केवल कुछ चुनिंदा जिलों में बिजली आती थी परंतु आज पूरे प्रदेश में समानता के साथ बिजली मिल रही है और व्यापार उसी प्रदेश में फल फूल सकता है जिसमें बिजली पानी और सड़क की व्यवस्था अति उत्तम हो। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित है और इसीलिए यहां अब सभी व्यापारी और उद्यमी अपना निवेश करना चाहते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता, जिला संयोजक अशोक बबली जिला सहसंयोजक दीपांशु गर्ग नगर संयोजक योगेंद्र मोनू व कई व्यापारी भी उपस्थित थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























