
👁 3 views Views
नलकूप से सामान चोरी, किसान की फसल प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फुलडेहरा में चोरों ने 24 अप्रैल की रात नलकूप से सामान चोरी कर लिया जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गांव फूलडेहरा निवासी किसान अनिल कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल की रात अज्ञात चोर आए जिन्होंने नलकूप से सामान चोरी कर लिया जिसकी वजह से सिंचाई प्रभावित हो रही है। 25 अप्रैल की सुबह जब वह खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















