
नववर्ष-2026 पर बाहरी वाहनों के आगमन पर रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बृज भक्तों के लिए यह खास खबर है, यदि नववर्ष-2026 पर वाहन से वृंदावन के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो सर्तक हो जाएं, क्योंकि 2 जनवरी-2026 तक बाहरी वाहनों को वृंदावन में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए मथुरा जिला पुलिस ने 21 स्थानों पर बाहरी वाहनों के लिए विशेष पार्किंग बनाई है। आइए, जानते है कि वृंदावन में किस प्रकार रहेगी बाहरी वाहनों की व्यवस्था- एसपी ट्रैफिक मनोज यादव ने बताया कि नववर्ष के स्वागत के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ वृंदावन आती है। इसलिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के बड़े वाहनों का वृंदावन की ओर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी के साथ ही दो जनवरी तक कोई भी बाहरी वाहन वृंदावन के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए 21 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों के लिए सात स्थानों पर शिवा ढाबा के पास, भोपत ढाबा, पैराग्लाइडिंग पार्किंग, पानीगांव पशु पैंठ, पवन हंस हेलीपैड, मंडी, दारुख पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा मथुरा शहर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पांच स्थानों पर चौहान पार्किंग, एमवीडीए, मंडी, आइटीआइ कालेज, पागल बाबा अस्पताल में पार्किंग बनाई गई हैं। छटीकरा से आने वाले वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने, उसके बराबर, रायल भारती मोड़, पार्किंग और जादौन पार्किंग में खड़े अन्नपूर्णा कार पार्किंग, मल्टीलेवल किए जाएंगे। जैत कट से आने वाले वाहन छह शिखर तिराहा, जय शिव कार पार्किंग, प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा पर खड़े होंगे। इसके अलावा पुलिस ने परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वहां ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित कर दिए हैं। इस मार्ग पर केवल बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार व्यक्तियों के लिए ही ई-रिक्शा चलाने की छूट दी गई है।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर


























