हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक बैठक में व्यापारियों व शोषण के विरुद्ध एकजुट रह कर मुकाबला करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सुनील जैन ने की तथा संचालन अमन गुप्ता ने किया।
बैठक में उद्यमियों ने बिजली, नाप-तौल, श्रम तथा खाद्य सुरक्षा, प्रदुषण विभाग द्वारा उद्यमियों व व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न पर चर्चा की गई और निर्णय लिया कि उद्यमी एकजुट रह कर उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराएगा
एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एक नम्बर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या के हापुड़ आगमन पर उन्हें भी समस्याओं से अवगत कराएगा। बैठक में व्यापारी नेता ललित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय सिंहल सहिन अनेक उद्यमी उपस्थित थे।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में





























