👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में एक शातिर बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से लूट के 13,000/- रुपये नकदी व अवैध असलहा, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम रिजवान पुत्र अनवर निवासी मौ0 भांडा पट्टी थान हापुड़ नगर जनपद हापुड़ बताया है तथा गिरफ्तार बदमाश का एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश द्वारा थाना सिम्भावली क्षेत्र में दिनांक 20.06.2023 हुई लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
























