पुलिस की गोली से शातिर हिस्ट्रीशीटर घायल, एक अन्य फरार










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस और बदमाशों की मंगलवार की रात हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया जबकि उसका साथी भाग खडा हुआ।पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है और फरार की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस मंगलवार की रात गालंद पुलिया पर चैकिंग कर रही थी कि मसूरी की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग खड़े हुए। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।घायल का साथी फरार हो गया।पुलिस ने मौके व बदमाश के कब्जे से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।अंधेरे का फायदा उठाकर फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। घायल व गिरफ्तार बदमाश की पहचान शाह आलम पुत्र जान मोहम्मद उर्फ आस मोहम्मद निवासी ग्राम आजमपुर दहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप मै हुई है जो थाना धौलाना से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था उस पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित है तथा थाना पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ व गौतमबुद्धनगर में हत्या का प्रयास, लूट, गौवध अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब तीन दर्जन मुकद्दमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है ।








Related Posts

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

🔊 Listen to this ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर सिखेड़ा गांव के पास ईंटों से लदी…

Read more

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

🔊 Listen to this धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के…

Read more

You Missed

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
error: Content is protected !!