लुटेरों से गढ़ व बहादुरगढ़ पुलिस की मुठभेड़, लूटी हुई तीन बाइकें बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बहादुरगढ़ व थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त चैकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो घायल सहित तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए जिनके कब्जे से थाना बहादुरगढ़ व थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से लूटी गई दो मोटर साइकिल व दो अवैध तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया है।प्रारम्भिक पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम अर्जुन पुत्र भानु प्रताप निवासी ग्राम सादुल्लापुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा हाल पता- ग्राम इमलिया थाना शिवाला कला जनपद बिजनौर, गौरव पुत्र रिशिपाल निवासी नाई पुरा थाना गजरौला जनपद अमरोहा तथा संजय पुत्र ब्रजराज निवासी गौशाला वाली गली राजीव नगर कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ बताया है।एनकाउंटर में अर्जुन व गौरव घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बता दें कि मंगलवार की रात बहादुरगढ़ तथा गढ़मुक्तेश्वर पुलिस बॉर्डर पर संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों थानों की फोर्स इलाके में गश्त कर रही थी। तभी उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से गढ़ क्षेत्र से मार्च के महीने में लूटी गई मोटरसाइकिल तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र से अप्रैल के महीने में लूटी गई एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गैंगस्टर, लूट तथा अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!